{"_id":"5a7c9a434f1c1b92268b908f","slug":"191518115395-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को सुरक्षा के लिए टिप्स दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को सुरक्षा के लिए टिप्स दिए
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं को सुरक्षा के लिए टिप्स दिए
गंगोह (सहारनपुर)। कम्हेड़ा गांव स्थित अनीता मेमोरियल इंटर कॉलेज में एंटी रोमियो दल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को शरारती तत्वों से सुरक्षा के लिए जरूरी टिप्स दिए गए।
एंटी रोमियो दल के प्रभारी एसआई सतवीर सिंह अत्री ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर छात्राएं अपने दुपट्टे और जूते को भी हथियार की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। किसी भी छेड़छाड़ करने वाले को लड़कियां यदि पहली बार में ही साहस के साथ जवाब दें तो दूसरी बार कोई भी मनचला छेड़छाड़ का साहस नहीं जुटा सकेगा। उन्होंने कहा कि यदि लड़कियां डरकर रहेंगी तो ऐसे तत्वों के हौसले बढ़ जाएंगे।
उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में महिलाएं 1090 एवं 100 डायल सेवा का प्रयोग कर सकती हैं। इन नंबर पर संपर्क करने पर उन्हें तत्काल मदद मुहैया कराई जा सकती है। छात्राओं से कहा गया कि वे अपनी नारी शक्ति को पहचानें और किसी से भी खुद को कमजोर न आंकें। आत्मरक्षा के लिए जूडो-कराटे जैसे प्रशिक्षण के लिए भी प्रेरित किया गया।