फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में पदक जीते

बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में पदक जीते

Sat, 30 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में पदक जीते
सहारनपुर। यूपी बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से अलीगढ़ में आयोजित मिस्टर यूपी राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। गिला कॉलोनी स्थित जी फिटनेस जिम के एथलीट विवेक कुमार ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण, जबकि आशुतोष सिंघल ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। अलीम ने 85 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में चौथा स्थान हासिल किया। लौटने पर जिम में सभी का स्वागत किया गया। अशोक सक्सेना और गौरव कपिल ने तीनों एथलीट को बधाई दी। इस मौके पर बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष विश्वास राव, सचिव विनोद शर्मा, राष्ट्रीय रेफरी डॉ. प्रशांत शर्मा, संदीप चौधरी, तरुण शर्मा, योगेश पंवार, वैभव चौहान, नितिन चौधरी, मोहित कुमार, शाहनवाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रीन पार्क कॉलोनी में महापौर का स्वागत
फोटो संख्या: 5
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनीवासियों ने महापौर संजीव वालिया के साथ ही स्थानीय पार्षद मोनिका सिंह और सुशील पुंडीर का भी स्वागत किया। मोहल्ला समिति अध्यक्ष रविंद्र मोहन ऐरन ने संजीव वालिया को महापौर बनने की बधाई दी। साथ ही कॉलोनी की सड़क, पार्क, नाली और बिजली की समस्याओं से अवगत कराते हुए निस्तारण की मांग की। महापौर ने एनजीओ की ओर से कॉलोनी में लगवाए गए कूड़े से खाद बनाने की मशीन कंपोजीटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर नरेश गोयल, केजी अग्रवाल, श्रवण कुमार, राकेश सिंघल, मयंक पांडेय, अमित तोमर, विवेक एरन, नितिन भारद्वाज, मंजू, इंदु, अलका, प्रीति, रुचि, आरती, आरुषि, बीना आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed