{"_id":"5a03571e4f1c1b79548bbee0","slug":"191510168350-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण से रासुका हटवाने को मांगपत्र सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण से रासुका हटवाने को मांगपत्र सौंपा
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। भीम आर्मी में संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण पर रासुका लगाये जाने के विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को मांगपत्र भेजकर रासुका हटवाये जाने की मांग की।
बुधवार को भीम आर्मी से जुड़े नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता तहसील निकट मोहल्ला सुजातपुरा में स्थित रविदास मंदिर में इकट्ठा हुए और चंद्रशेखर पर लगी रासुका के विरोध में प्रदेश सरकार के विरुद्ध गहरा रोष व्यक्त किया। बैठक के बाद सभी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील की ओर चलने लगे तो सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें तहसील में चल रही निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया का हवाला देते हुए वहीं रोक लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र रविदास मंदिर पहुंचे तहसीलदार राम दयाल रमन को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में अमरीश गौतम, दीपक, अर्जुन गौतम, अंकित, कल्याण, सुधीर, राजेश कुमार, नितिन, मुकेश, रोहित, वीर सिंह आदि रहे।