फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तहसील दिवस में ग्रामीण ने अफसरों पर निकाली अपनी भड़ास

तहसील दिवस में ग्रामीण ने अफसरों पर निकाली अपनी भड़ास

Wed, 20 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में ग्रामीण ने अफसरों पर निकाली अपनी भड़ास
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। जमीन के विवाद को लेकर तहसील समाधान दिवस में पहुंचे एक पक्ष ने एसडीएम, सीओ व तहसीलदार के समक्ष उसकी गुहार नहीं सुने जाने को आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हद तो तब हो गई जब उन्होंने सुविधा शुल्क के बिना कोई काम नहीं होने का आरोप लगाते हुए अफसरों को यहां तक कह डाला कि वे तो जिम्मेदारी नहीं निभा सकते तो ट्रांसफर लें ले।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान तहसील के गांव धारकी निवासी एक ग्रामीण का अपने ही गांव के एक व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा है। मंगलवार को दोनों पक्ष तहसील समाधान दिवस में पहुंचे थे। जहां दोनों ने अपने शिकायती पत्र वहां मौजूद एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता, तहसीलदार रमेश कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। एक पक्ष के ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर यह आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। आरोप लगाया कि मौके पर भी राजस्व टीम जा कर मुआयना कर चुकी है लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। आरोप था कि बिना सुविधा शुल्क के कोई काम नहीं होता है। इसे लेकर उसने अफसरों को यहां तक कह डाला कि जब वे अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहे हैं तो ऐसे में उनका स्थानांतरण हो जाना चाहिए।
विज्ञापन

हंगामा बढ़ता देख एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने ग्रामीण को किसी तरह समझा बुझाकर शांत किया। उसे अपने कार्यालय में आ कर मिलने को कहा ताकि उसकी समस्या का प्रभावी निदान हो सके। एसडीएम ने कहा कि यदि ग्रामीण से किसी ने सुविधा शुल्क की मांग की है तो उसकी जांच की जाएगी। बाकी उसकी शिकायत पर विधिक रूप से ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed