फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   निकाय चुनाव के लिए प्रशासन तैयार, अधिसूचना का इंतजार

निकाय चुनाव के लिए प्रशासन तैयार, अधिसूचना का इंतजार

Wed, 13 Sep 2017 01:09 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव के लिए प्रशासन तैयार, अधिसूचना का इंतजार
निकाय चुनाव के लिए प्रशासन तैयार, अधिसूचना का इंतजार
विज्ञापन

सहारनपुर। निकाय चुनाव नवंबर 2017 में होंगे, जिनकी अधिसूचना 24 या 25 अक्तूबर को जारी कर दी जाएगी। जनपद में नगर निगम समेत कुल पांच नगर पंचायतों और चार नगर पालिकाओं के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां आठ साल से बने नगर निगम के लिए पहली बार चुनाव होगा।
वर्ष 2009 में तत्कालीन बसपा सरकार ने शहर से सटे 32 गांवों को शहर में मिलाते हुए सहारनपुर को नगर निगम का दर्जा दिया था। बसपा पर आरोप था कि उसने मेयर सीट कब्जाने के लिए दलित बहुल गांवों को शामिल किया है। इसी पेंच की वजह से सपा सरकार के दौरान यहां मेयर चुनाव नहीं हो सका था। यहां तक की परिसीमन तक नहीं हुआ था। दिसंबर 2016 में जाते-जाते सपा सरकार ने खेशपुरा कदीम समेत 14 नए गांवों को निगम में शामिल किया था, मगर गजट नहीं हो सका था। ऐसे में यह हुआ कि प्रदेश में सत्ता में लौटी भाजपा ने 14 गांवों को फिर से बाहर कर दिया। इसके बाद नगर निगम ने परिसीमन कराया। शासन के आदेश पर हाल ही में परिसीमन में संशोधन किया गया है। वर्तमान में नगर निगम वोटिंग लिस्ट को क्रॉस चेक करा रहा है। ऐसे में इस बार नगर निगम का चुनाव होने की उम्मीद जगी है। यानी इस बार सहारनपुर को मेयर मिल ही जाएगा। हालांकि नगर निगम अभी तक सीटों का आरक्षण निर्धारित नहीं कर सका है। उधर, जनपद में पांच नगर पंचायतें और चार नगर पालिका भी हैं, जिनका भी चुनाव होना है।
विज्ञापन


नगर पालिका और नगर पंचायत
जनपद में चार नगर पालिकाएं हैं, जिनमें गंगोह, देवबंद, नकुड़ और सरसावा शामिल हैं। इनके अलावा पांच नगर पंचायतें हैं, जिनमें रामपुर मनिहारान, अंबेहटा, तीतरो, बेहट और चिलकाना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
राजनीतिक दलों ने कमर कसी
सहारनपुर का प्रथम मेयर बनने का सपना अनेक नेताओं का है। जो निगम बनने के समय से अंदरखाने अपनी तैयारी में जुटे हैं। अब चूंकि चुनाव का समय नजदीक है। ऐसे में मेयर बनने के इच्छुक लोगों और राजनीतिक दलों की तैयारी तेज होना लाजिमी है। उधर, नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पदों पर कब्जे के लिए भी राजनीतिक दल और नेता जुटे हैं। सभी बड़े दलों ने चुनाव लड़ाने के लिए प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू की हुई है।

---------------------------
प्रशासन ने भी कमर कसी
निकाय चुनाव की तैयारी में जिला प्रशासन पहले से जुटा है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम पीके पांडेय ने पांच सितंबर को नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त कर दिए थे। चुनाव को लेकर समय-समय पर बैठक भी होती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed