{"_id":"599899314f1c1bfe028b49ab","slug":"191503172913-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर बारिश से नदी में उफान, ट्रक बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर बारिश से नदी में उफान, ट्रक बहा
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर बारिश से नदी में उफान, ट्रक बहा
बेहट (सहारनपुर)। पहाड़ों पर बारिश के बाद शनिवार की सुबह बरसाती नदियों में उफान आ गया, जिससे नदियों से घिरे क्षेत्र के दर्जनों गांव का तहसील मुख्यालय से दिन भर संपर्क कटा रहा। ग्रामीण और स्कूली बच्चे नदियों किनारे खड़े होकर पानी कम होने का इंतजार करते रहे। शाहपुर गाड्ड़ा गांव के पास रपटे पर एक ट्रक तेज बहाव पानी में बहकर पलट गया। चालक ने ट्रक से कूदकर किसी तरह जान बचाई। उधर, शाकंभरी देवी में खोल में पानी आने से श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रात भर शिवालिक पहाड़ियों पर बारिश होने के बाद सुबह करीब 9 बजे वहां से निकलने वाली सभी बरसाती नदियों में पानी आ गया। नदियां उफान पर आने से क्षेत्र के करीब 30 से अधिक गांवों का संपर्क कट गया। दिन भर नदियां उफान पर रही। स्कूली बच्चे और ग्रामीण दोपहर के समय नदियों किनारे खड़े होकर पानी कम होने का इंतजार करते रहे। गांव शाहपुर गाड्डा के पास खैरोवाली नदी के रपटे पर एक ट्रक तेज बहाव पानी में बह गया और पलट गया। इसके चालक ने ट्रक से कूदकर बमुश्किल जान बचाई। उसे किनारे पर खड़े लोगों ने पानी से बाहर निकाला। उधर, सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में भी खोल में पानी आ गया, हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं किसी प्रकार का नहीं हुआ। केवल श्रद्धालुओं को देवी दर्शनों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा।