फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वैन की टक्कर के बाद आपस में टकराई बाइकें, पांच कांवडिये घायल

वैन की टक्कर के बाद आपस में टकराई बाइकें, पांच कांवडिये घायल

Wed, 19 Jul 2017 01:10 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
वैन की टक्कर के बाद आपस में टकराई बाइकें, पांच कांवडिये घायल
देवबंद(सहारनपुर)। देवबंद-मंगलौर मार्ग पर वैन की टक्कर लगने के बाद दो बाइकें आपस में टकरा गईं। जिसमें पिता पुत्र समेत पांच कांवड़िए घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से दो कांवड़ियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शामली जनपद के मलनखेड़ी गांव निवासी नवीन कुमार देशपाल मंगलवार को बाइक पर दोस्त अंकित व मोहन के साथ हरिद्वार जल लेने के लिए जा रहा था। जब वह देवबंद मंगलौर मार्ग स्थित मिरगपुर गांव के समीप पहुंचे तो पीछे से आई वैन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक से टकरा गई। हादसे में नवीन, अंकित, मोहन और दूसरी बाइक पर सवार दिल्ली निवासी लालजी तिवारी व उसका बेटा दीपक तिवारी घायल हो गए। जबकि बाइक को टक्कर मारने के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। बाद में जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद लालजी तिवारी व दीपक तिवारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन के गेट पर बैठा कांवड़िया घायल
देवबंद। हरिद्वार से जल लेकर ट्रेन द्वारा घर लौट रहा एक कांवड़िया लोहे की एंगल की चपेट में आकर घायल हो गया। जिसे जीआरपी ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी राहुल कुमार मंगलवार को हरिद्वार से जल लेकर पैसेंजर ट्रेन द्वारा घर लौट रहा था। बताया जाता है कि जब ट्रेन नागल स्टेशन से आगे निकली तो राहुल ट्रेन के गेट पर आकर बैठ गया। ट्रेन कुछ दूर ही पहुंची थी कि अचानक रेलवे ट्रैक के बराबर में लगी लोहे की एंगल राहुल के पैर पर आकर लगी। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। देवबंद स्टेशन पर पहुंचने पर जीआरपी ने उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। कुछ समय बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवबंद-मंगलौर मार्ग पर हुआ हादसा, जल लेने हरिद्वार जा रहे थे घायल कांवडिये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed