{"_id":"596d07c24f1c1b1e518b47d9","slug":"191500317634-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना दुल्हन लौटा दहेज लोभी दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना दुल्हन लौटा दहेज लोभी दूल्हा
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना दुल्हन लौटा दहेज लोभी दूल्हा
गंगोह (सहारनपुर)। निकाह से पूर्व फारच्यूनर कार की मांग करने वाले दूल्हे और उसकी बारात को शादी का तमाम खर्च अदा करने के बाद ही छोड़ा गया। बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। इसी समारोह में आए हुए एक अन्य युवक से युवती का निकाह करा दिया गया।
बता दें कि रविवार को क्षेत्र के गांव ताताहेड़ी निवासी पूर्व प्रधान मुस्तकीम की बेटी को ब्याहने आए शामली जनपद के गांव भूरा कंडेला निवासी दूल्हे परवेज द्वारा निकाह की रस्म से पूर्व फारच्यूनर कार की मांग कर दी गई थी। इस पर लड़की पक्ष ने निकाह कराने से इंकार करते हुए दूल्हे सहित पूरी बारात को बंधक बना लिया था। दोनों पक्षों में देर रात तक चली पंचायत में दूल्हे पक्ष को लड़की पक्ष का दिया गया सामान और तीन लाख रुपये वापस करने का फरमान सुनाया गया। जिस पर सहमति जताने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उधर, लड़की के पिता ने अपनी बेटी का रिश्ता समारोह में आए हुए रिश्तेदार युवक हैदरपुर निवासी आसिफ पुत्र इरफान के साथ कर दिया। इसके बाद एक स्कूल परिसर में सादे समारोह में निकाह की रस्म अदा कर दुल्हा-दुल्हन को विदा कर दिया गया।