फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   19,942 students gave chemistry and sociology exams

19,942 छात्रों ने दी रसायन विज्ञान व समाज शास्त्र की परीक्षा

Mon, 11 Apr 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
19,942 students gave chemistry and sociology exams
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के क्रम में सोमवार को दसवीं के छात्रों ने उर्दू, पंजाबी विषय की परीक्षाएं दी, जबकि 12वीं के विद्यार्थियों की सुबह की पाली में व्यवसायिक शिक्षा तथा दोपहर की पाली में रसायन विज्ञान और समाज शास्त्र विषय की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे की पाली में दसवीं की उर्दू, पंजाबी विषय की परीक्षा के लिए जनपद में 1,166 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1150 ने परीक्षा दी, जबकि 116 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में 12वीं की व्यवसायिक शिक्षा विषय की परीक्षा हुई, जिसके लिए जनपद में 406 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 390 ने परीक्षा दी, जबकि 16 ने परीक्षा छोड़ दी। दोपहर दो बजे की पाली में 12वीं की रसायन विज्ञान और समाज शास्त्र विषय की परीक्षा हुई। इसके लिए जनपद में 21,151 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 19,942 ने परीक्षा दी। 1,209 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने सोमवार को हुई परीक्षा के सफल आयोजन की बात कही।
विज्ञापन

आज गणित और नागरिक शास्त्र की परीक्षा
जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षाओं का आज अंतिम दिन है। सुबह की पाली में दसवीं के विद्यार्थी गणित विषय की परीक्षा देंगे, जबकि 12वीं की फल एवं खाद्य संस्करण आदि की परीक्षा होगी। दोपहर की पाली में 12वीं की नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed