फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एयरफोर्स स्टेशन की बाउंड्री के पास न हो अवैध निर्माण : मंडलायुक्त

एयरफोर्स स्टेशन की बाउंड्री के पास न हो अवैध निर्माण : मंडलायुक्त

Fri, 14 Dec 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
एयरफोर्स स्टेशन की बाउंड्री के पास न हो अवैध निर्माण : मंडलायुक्त
एयरफोर्स स्टेशन की बाउंड्री के पास न हो अवैध निर्माण : मंडलायुक्त
विज्ञापन

सहारनपुर। सरसावा एयरफोर्स स्टेशन सभागार में बृहस्पतिवार को एयर फील्ड एनवायरमेंट मैनेजमेंट कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के गांवों में बढ़ रही कूड़े के निस्तारण की समस्या सहित अन्य मुद्दों पर विचार किया गया।

मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि एयरफोर्स स्टेशन की बाउंड्री के आसपास अवैध निर्माण नहीं होने चाहिए। उन्होंने गांव सरूरपुर, धलापड़ा एवं सौराना में टीम गठित करते हुए कूड़ा निष्पादन के लिए प्रधानों का सक्रिय सहयोग लेने पर जोर दिया। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को कूड़े के निष्पादन के लिए डस्टबीन आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरायुक्त सरसावा एयरफोर्स स्टेशन के आसपास गंदगी वाले इलाकों को चिह्नित करते हुए कम्युनिटी कंपोस्टर भी लगवाने को कहा। मंडलायुक्त ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर ग्राम पंचायत के फंड से भी कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने एसडीएम को ढाबों के लाइसेंस के साथ ही डस्टबीन आदि को चेक करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारियों से समन्वय बनाकर कूड़ा के निस्तारण के लिए भूमि का चयन करने को कहा। उन्होंने कहा कि एक कमेटी बनाकर अनाधिकृत रूप से संचालित पोल्ट्री फार्मों और ढाबों की जांच की जाए। मंडलायुक्त ने कहा कि किसी भी सूरत में एयरफोर्स स्टेशन की बाउंड्री के आसपास अवैध निर्माण नहीं होना चाहिए। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि गांव सरूरपुर, धलापड़ा व सौराना में कूड़े के निस्तारण के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत फंड उपलब्ध कराया जाएगा। जिला प्रशासन स्वच्छ भारत मिशन के तहत एयरफोर्स स्टेशन के आसपास संपूर्ण साफ-सफाई हेतु दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे, डीएफओ विजय सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार के अलावा एयरपोर्ट स्टेशन के अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed