फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रजबहे में पानी छोड़ने से सैकडों बीघा फसल डूबी

रजबहे में पानी छोड़ने से सैकडों बीघा फसल डूबी

Wed, 28 Nov 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
रजबहे में पानी छोड़ने से सैकडों बीघा फसल डूबी
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। आलमपुर रजबहे में लगातार अधिक मात्रा में पानी छोडे़ जाने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। पीड़ित किसानों का कहना है कि सिंचाई के समय रजबहे में पानी नहीं मिल पाता। असमय अनावश्यक पानी छोड़ दिया जाता है जिससे उनकी फसल बर्बाद हो जाती है।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर से निकाले गए आलमपुर रजबहे में पिछले दस दिनों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। सोमवार की रात रसूलपुर के क्षेत्र में रजबहे पर बनी एक पुलिया में कचरा फंस जाने से आसपास के खेतों में पटरी टूटकर पानी भर गया। इससे किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं, सरसों एवं चारे की फसल बर्बाद हो गई। किसान चरण सिंह, सुंदर सिंह, घमेरसिंह, अरविंद सिंह, योगेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, नितिन कुमार, श्याम सिंह, बिजेंद्र सिंह, संदीप कुमार, चंदू, अमर सिंह आदि का कहना है कि रजबहे में रात में पानी ज्यादा मात्रा में छोड़ दिया जाता है। पानी की अधिकता के चलते उनकी फसलें बुआई होते ही जलमग्न हो गई है। पीड़ित किसानों ने असमय अधिक मात्रा में पानी नहीं छोडे़ जाने एवं पुलिया की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


पानी की अधिकता की उन्हें जानकारी नहीं है। सूचना पर तत्काल पानी कम कराया जा रहा है। मौके पर पहुंचकर किसानों की पुलिया की समस्या को देखा जाएगा तथा किसान हित में कार्य कराया जाएगा। - पवनजीत सिंह जेई नहर विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed