{"_id":"5b73291542c792304d7188d2","slug":"181534273813-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली तीज: झूलनो उत्सव में मंगल गीत गाए, रुप संज्य प्रतियोगिता में रिया व रुवीका प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली तीज: झूलनो उत्सव में मंगल गीत गाए, रुप संज्य प्रतियोगिता में रिया व रुवीका प्रथम
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। हिंदू मंदिर जीर्णोद्धार समिति द्वारा आयोजित हरियाली तीज पर श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवीकुंड पर महिलाओं और बच्चों के लिए 80 झूले लगाए गए। वहीं, सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर में श्री राधा नवरंगी लाल जी का झूलनों उत्सव श्रावण शुदी तीज से प्रारंभ हुआ।
मां श्री त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर परिसर देवीकुंड घाट पर महिलाओं एवं बच्चों ने हरियाली तीज पर मंगल गीत गाए और रुप सज्जा प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से आए जोड़ों में श्री राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती आदि रुप सज्जा ने मनमोह लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मंजू अग्रवाल, सोनम गर्ग, शेफाली रहे। जिन्होंने रिया व रुवीका को प्रथम, नैना, कार्तिक द्वितीय और कनिका व प्यारी को तृतीय घोषित किया। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले जोड़ों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर विनोद प्रकाश गुप्ता, राकेश सिंघल, प्रमोद मित्तल, रघुनंदन प्रसाद सिंघल, मनोज, राजकुमार जाटव, सत्य प्रकाश गुप्ता, योगेश कुमार मानू, आशू आनंद वर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, राधा वल्लभ मंदिर में झूलनो उत्सव में वैष्णवों के गाने की होड़ लगी रही। जिसमें मुख्य गीत सखी री दाऊ झूलत नवल किशोर सुनकर श्रद्धालु गदगद हो गए। झूलना उत्सव के सेवा अधिकारी गोस्वामी नवनीत लाल ने बताया कि झूलना उत्सव हरियाली तीज से रात्रि में रक्षा बंधन तक चलेगा। इस मौके पर संजय गोस्वामी, सुधीर गोस्वामी, दीपक गोस्वामी, प्रदीप गोयल, राजकुमार जाटव, शिव कुमार, अरविंद कुमार, सुशील गोस्वामी आदि मौजूद रहे।