{"_id":"5b50dbd44f1c1b3a748b5b8e","slug":"181532025812-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवीण तोगड़िया के कार्यक्रम की अनुमति न देने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवीण तोगड़िया के कार्यक्रम की अनुमति न देने से रोष
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के गुवाहाटी में होने वाले कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने से रोष है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर विरोध जताया।
बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। महानगर मंत्री अनुज शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का 18 जुलाई को असम के गुवाहाटी में कार्यक्रम होना था, लेकिन वहां के प्रशासन ने धारा 144 लगाकर कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी। राजनीतिक दबाव के चलते प्रशासन ने धारा 144 लगाई। अहिप के कार्यकर्ताओं के अधिकारों का हनन किया गया, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिनेश हिंदू, जगदीप सिंह, विकास कश्यप, अभिषेक पहांसु, अभिषेक पंडित, शुभम पंडित, प्रिंस धनगर, बोबी, दीपक, युवराज, आशु, गौरव सैनी, निक्की, अंकित शर्मा, अमित, लक्की राजपूत मौजूद रहे।
दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने की मांग
सहारनपुर। शिवेसना के कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कठोर कानून बनना चाहिए। संगठन मंत्री राजीव ठकराल, अंकुर, मोनू वर्मा, शिवम सैनी मौजूद रहे।