{"_id":"5b4cedd44f1c1b4b748b5411","slug":"181531768276-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बंधन में बंधे 19 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के बंधन में बंधे 19 जोड़े
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। क्षेत्र के ब्लॉक परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया। जिसमें धार्मिक रीति रिवाज के चलते क्षेत्र 19 जोड़ों को शादी के बंधन में बांधा गया।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा गरीब कन्याओं के लिए सामूहिक विवाह योजना चलाई गई है, जिसके तहत नानौता के देवबंद मार्ग स्थित ब्लॉक परिसर में 19 जोड़ों को विवाह के बंधन में बांधा गया। बीडीओ सचिन शांडिल्य ने बताया 19 जोड़ों में 17 हिंदू एवं 2 मुस्लिम जोड़ों का उनके धार्मिक तौर तरीके से विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान सामूहिक रूप से विवाहित जोड़ों को सरकारी सहायता का भी लाभ दिया गया। विवाह समारोह में ब्लॉक प्रमुख पति ऋषिपाल राणा ने सभी जोड़ों को कन्यादान देकर आशीर्वाद दिया और उनके मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम के बाद सभी को भोजन कराया गया। बीडीओ सचिन कुमार शांडिल्य द्वारा सभी विवाहितों को सरकार द्वारा दिया गया सामान दिया गया।
सामूहिक विवाह के दौरान चमन सिंह राणा सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण विभाग), अनिल कुमार गुप्ता सहायक लेखाकार, बिजेंद्र त्यागी प्रधान, सभासद अभीजीत उर्फ सन्नी राणा, उदयवीर राणा, अमीसिंह, संजय सिंह, संजू मोरा, दीन मोहम्मद प्रधान, ग्राम विकास अधिकरी जितेन्द्र सिंह, प्रमोद राणा, वेदप्रकाश राणा, संजय खुडाना बीडीसी आदि व्यक्तियों द्वारा सहयोग कर गरीब कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया गया।