{"_id":"5b47a9de4f1c1b0f278b63df","slug":"181531423198-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"82 साल के बुजुर्ग ने सीएम से मांगी इच्छा मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
82 साल के बुजुर्ग ने सीएम से मांगी इच्छा मृत्यु
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। बाबैल बुजुर्ग गांव के रहने वाले 82 साल के जादोराम ने सीएम से इच्छा मृत्यु मांगी है। उसने तहसीलदार के पांव पकड़कर कहा कि सीएम तक उसकी यह मांग पहुंचा दो। वह दूसरे के हाथों मरने से अच्छा अपने आप ही मर जाए। उसका कहना है कि गांव का ही एक व्यक्ति जो पेशे से वकील है, उसका मकान कब्जाना चाहता है। वह उसे जान से मारने की फिराक में है, या तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, या फिर उसे इच्छा मृत्यु की अनुमति दे दी जाए।
तहसील बेहट पहुंचे जादोराम ने कार्यालय से बाहर खड़े तहसीलदार को प्रार्थना पत्र दिया और उनके पैरों पर गिर गया। तहसीलदार और उनके अधीनस्थ कर्मचारियों ने उन्हें उठाया। जादोराम का कहना था कि गांव का ही एक व्यक्ति जो पेशे से वकील है, उसका मकान कब्जाना चाहता है। वह उसे परेशान कर रहा है। उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पिछले तीन महीने से वह पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पीड़ा सुना रहा है, लेकिन उसकी कोई नहीं सुन रहा। उसने बताया, कि उसका कोई नहीं है। वह अकेला रहता है। उसके पास दो कमरों का मकान है, जिसे आरोपी कब्जाना चाहता है। वह उसे जान से मारने की फिराक में है। उसके हाथों से नहीं मरना चाहता। अगर उसे इंसाफ नहीं मिल सकता तो उसे इच्छा मृत्यु की अनुमति दे दी जाए। तहसीलदार ने उसे कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेजा। तहसीलदार सुधीर कुमार ने बताया कि जादोराम का गांव के ही के व्यक्ति से आबादी की जमीन का विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।