फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pressure on regular trains is increasing, special trains are having to increase their frequency.

Saharanpur News: नियमित ट्रेनों पर बढ़ रहा दबाव, विशेष के बढ़ाने पड़ रहे फेरे

Thu, 03 Sep 2026 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Pressure on regular trains is increasing, special trains are having to increase their frequency.
सहारनपुर। नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम नहीं हो रहा है। ऐसे में रेलवे को विशेष ट्रेनों के फेरों में विस्तार करना पड़ रहा है। अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन का विस्तार किया जा चुका है। इसका उद्देश्य है कि यात्रियों का त्योहारों में सफर आसान हो सके।
विज्ञापन

त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है। 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व मनाया गया था। इस पर रेलवे ने चंडीगढ़-लखनऊ विशेष ट्रेन चलाई थी। चार सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी है। इसके बाद एक-एक त्योहार आएंगे। रेलवे ने आगामी त्योहारों को देखते हुए कमर कस ली है। फिलहाल नियमित ट्रेनों की हालत खराब है। बेगमपुरा, हिमगिरी, शहीद सहित अनेक ट्रेनें ऐसी हैं, जिनमें कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। किसी दिन तो नो रूम की स्थिति तक बन रही है। इसलिए रेलवे उन ट्रेनों के विस्तार करना चाह रहा है, जो विशेष बनकर चल रही है। अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक विशेष ट्रेन को 27 नवंबर तक कर दिया है।
विज्ञापन

-- वर्जन
भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाता है। समय-समय पर रेलवे की तरफ से विशेष ट्रेनें चलती भी हैं, जिससे यात्रियों को सफर के दौरान कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। - यशनजीत सिंह, सीनियर डीसीएम, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed