{"_id":"6a987ab9fe388c102e075280","slug":"honorarium-of-2138-contract-employees-increased-symbolic-kits-handed-over-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-182947-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 2,138 ठेका कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा, प्रतीक किट सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 2,138 ठेका कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा, प्रतीक किट सौंपी
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो का अनावरण तथा वेबसाइट व पोर्टल की शुरुआत की। इससे नगर निगम सहारनपुर के 2,138 ठेका कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जिन्हें सीधे तौर पर बढ़े मानदेय के रूप में फायदा होगा।
लखनऊ में हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का यहां नगर निगम के मां शाकंभरी सभागार में सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान नगर निगम के 60 ठेका सफाई मित्रों को प्रतीक के रूप में किट तथा श्रम विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत 29 लाभार्थियों को स्वीकृत धनराशि के प्रमाण पत्र व एफडी वितरित की गई। वितरण का कार्य महापौर डॉ. अजय कुमार, विधायक राजीव गुंबर, विधायक देवेंद्र निम व मुकेश चौधरी, जिलाधिकारी अरविंद चौहान और नगर आयुक्त शिपू गिरि ने किया। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम के इस व्यवस्था से नगर निगम सहारनपुर के 2,138 आउटसोर्स कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की ओर से कुल 29 लाभार्थियों, जिनमें मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के सात लाभार्थियों को स्वीकृत धनराशि के प्रमाण पत्र, कन्या विवाह सहायता योजना के 16 लाभार्थियों को स्वीकृत धनराशि के प्रमाण पत्र तथा निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के छह लाभार्थियों को एफडी दी गई है। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त प्रदीप यादव, मृत्युंजय यादव, सहायक नगर आयुक्त विकास धर दुबे, डीएलसी सुविज्ञ सिंह, सहायक नगर आयुक्त जेपी यादव, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार आदि रहे। संचालन डॉ. वीरेंद्र आजम ने किया।