{"_id":"5b3918fb4f1c1bed778b6f7e","slug":"181530468603-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों के खिलाफ सख्त कानून की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों के खिलाफ सख्त कानून की मांग
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों के खिलाफ सख्त कानून की मांग
देवबंद (सहारनपुर)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में दरिंदों द्वारा 7 वर्षीय बच्ची से साथ दरिंदगी की हदें पार करने पर युवा पंजाबी क्लब ने रोष जताते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने तथा प्रधानमंत्री से बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की है।
रेलवे रोड पर आयोजित बैठक में क्लब अध्यक्ष गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि सात वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी की हदें पार करने वाले युवकों को दुनिया में रहने का कोई हक नहीं है। ऐसे दरिंदों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस घटना को भी हिंदू व मुस्लिम में बांटकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जो गलत है। महामंत्री गगन गिरधर ने कहा कि सामाजिकता के लगातार गिरते स्तर के कारण बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। कहा कि बच्चियों के साथ दरिंदगी की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए और अधिकतम तीन माह में कोर्ट की प्रक्रिया पूरी कर बलात्कारी को फांसी की सजा का प्रावधान हो, तभी ऐसे अपराधों पर अंकुश लगेगा। अध्यक्षता विशेष सलाहकार बालेंद्र सिंह व संचालन विकास अरोड़ा ने किया। इस मौके पर सरदार बालेंद्र सिंह, विजय गिरधर, अमन भसीन, प्रो. गुरविंदर सिंह छाबड़ा, राजन छाबड़ा, टिंकू चड्ढा, राजपाल नारंग, चंद्रदीप सिंह, गुरदीप सिंह सोढ़ी, सुमित भारती, अमित भारती आदि मौजूद रहे।