{"_id":"5b01bafb4f1c1b334d8b4a86","slug":"181526840059-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण में शामिल सहारनपुर विकास प्राधिकरण का मेट निलम्बित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण में शामिल सहारनपुर विकास प्राधिकरण का मेट निलम्बित
Updated Sun, 20 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने अवैध निर्माण में संलिप्त होने के आरोपों और जनसामान्य के द्वारा मेट अरविंद कुमार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने बताया कि मेट अरविंद कुमार द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने, अवैध निर्माणों की सूचना प्राधिकरण को ना देकर राजस्व की क्षति कराने तथा निर्माण ध्वस्त करने की सूचना को लीक करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निलंबित मेट के कार्य कलापों की जांच के लिए सचिव विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है। समिति में विजय शुक्ला वित्त एवं लेखाधिकारी व अतुल रायजादा अधीक्षण अभियंता को सदस्य नामित किया गया है। उन्होंने 15 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने बताया कि निलंबन अवधि में मेट अरविंद कुमार सचिव कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।