{"_id":"5ab7ff834f1c1b2c678b4a6e","slug":"181522007939-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गई भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली गई भव्य शोभायात्रा
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमधाम से निकाली गई भव्य शोभायात्रा
चिलकाना। कस्बे में श्री सनातन धर्म सभा के तत्वाधान में श्रीराम नवमी पर्व पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
रविवार सायं चिलकाना में श्री सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा बैंडबाजों तथा धार्मिक झांकियों के साथ शुरू हुई। शोभायात्रा मैन बाजार, आर्य समाज, सिनेमा रोड बस स्टैंड होती हुई मंदिर में आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल बैंड धार्मिक धुन बजाते चल रहे थे। एक रथ पर पालकी में श्रीराम की प्रतिमा स्थापित की गई थी। पालकी पर भगवान की प्रतिमा लेकर राजीव कुमार सिंघल, मदनलाल शर्मा तथा बालकृष्ण शर्मा बैठे थे। रास्ते में शोभायात्रा का लोगों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान जयनाथ शर्मा, मनीष शर्मा, राजेश्वर प्रसाद गुप्ता, लाला कुसुम चंद, राम कुमार भारद्वाज, श्यामनाथ शर्मा, राजीव गुप्ता, संजय सिंघल, चेतराम रोहिला, हरिकृष्ण गर्ग, सतीश गर्ग, रविन्द्र पाल, राकेश शर्मा आदि रहे।