{"_id":"5a775ddc4f1c1bcb268b8387","slug":"181517772252-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एनएसएस का सात दिवसीय शिविर संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एनएसएस का सात दिवसीय शिविर संपन्न
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। भैंसराऊ के प्राथमिक स्कूल में चल रहे एएचपी इंटर कॉलेज की रासेयो इकाई के सात दिवसीय शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। इस दौरान वक्ताओं ने स्वयंसेवकों से आह्वान किया वे अपने अपने गांव में सफाई रखने के साथ ही सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन के लिए आगे आएं।
शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष फतेहपुर भानू प्रताप सिंह ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गान प्रस्तुत किया। इस मौके पर भानू प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इन शिविरों के माध्यम से बच्चों में स्वावलंबन और देशभक्ति की भावना प्रबल होती है। उन्होंने स्वयं सेवकों से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल देश हित में करें। इस मौके पर मधु, अलीशा, पायल और नेहा ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। भानू, राजेश, अभय, अरुण आदि ने स्वच्छता से संबंधित जागरूकता नाटिका प्रस्तुत की। इससे पूर्व अंतिम दिन कार्यक्रम अधिकारी देवीदत्त शुक्ला और जगमोहन सिंह के निर्देशन में स्वयं सेवकों ने सफाई अभियान चलाया।
इंदिरा राजेश, अल्पना सिंह, अर्पणा रुहेला, अर्चना रुहेला, मंजू शर्मा, डा अशोक राय ने भी विचार रखे। आयोजन में शुभम, संगम, अवनीश कुमार, उजमा, हिमानी, पायल, अनुप्रिया, नेहा, आशु, सुम्बुल, काजल, मुस्कान, शबनूर, आंचल आदि का सहयोग रहा।