फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कोहरे का कहर, मुसीबत हुआ ट्रेनों का सफर

कोहरे का कहर, मुसीबत हुआ ट्रेनों का सफर

Wed, 10 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
कोहरे का कहर, मुसीबत हुआ ट्रेनों का सफर
सहारनपुर। कोहरे के कहर ने ट्रेनों का सफर मुश्किल भरा कर दिया है। मंगलवार को कई ट्रेनें एक दो नहीं बल्कि 12-12 घंटे देरी से सहारनपुर में पहुंचीं। सुपरफास्ट या फिर एक्सप्रेस हो, रात में आने वाली ट्रेनें दोहपर बाद आईं। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।कोहरे ने रेलवे की समय सारिणी को पूरी तरह से ही बदल डाला है। रात से ही छाए घने कोहरने के चलते मंगलवार को कोई भी ट्रेन समय से नहीं पहुंच सकी। सुपरफास्ट जैसी ट्रेनें भी 8-8 घंटे देरी से सहारनपुर पहुंचीं। एक्सप्रेस ट्रेनें 12 घंटे देरी से पहुंचीं। धनबाद से फिरोजपुर कैंट जाने वाली गंगा सतलुज तो सहारनपुर पहुंची ही नहीं। कोहरे की हालत देखते हुए इसे फैजाबाद से ही मार्ग बदल दिया गया। जम्मूतवी, अकालतख्त, अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस भी घंटों देरी से सहारनपुर पहुंची। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोहरा अधिक होने से ट्रेनों की गति कम की गई है। जिससे यात्री सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचें। रेलवे की प्राथमिकता यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

सहारनपुर देरी से पहुंची कुछ प्रमुख ट्रेनें
-। 22423- गोरखपुर से अमृतसर जाने वाली सुपर फास्ट ट्रेन सहारनपुर राम में 12.25 बजे पहुंचती है। लेकिन ट्रेन 8 घंटे देरी से सहारनपुर पहुंची।
-। 15655 - कामाख्या से कटरा जाने वाली एक्सप्रेस सहारनपुर में सुबह 5.05 बजे पहुंचती है। लेकिन यह ट्रेन 2 घंटे देरी से सहारनपुर पहुंची।
-। 12231 - लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली एक्सप्रेस सहारनपुर में सुबह 7.35 बजे पहुंचती है। लेकिन मंगलवार को यह ट्रेन 4 घंटे देरी से सहारनपुर पहुंची।
-। 13005 - हावड़ा से अमृतसर जाने वाली अमृतसर मेल का सहारनपुर पहुंचने का समय रात में 1.15 बजे का है। लेकिन यह ट्रेन 12 घंटे देरी से दोपहर में पहुंची।
-। 13308 - फिरोजपुर कैंट से धनबाद जाने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस का समय सहारनपुर में रात में 2.15 बजे का है। लेकिन यह ट्रेन 12 घंटे देरी से सहारनपुर पहुंची।
विज्ञापन

-। 13050 - अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल का सहारनपुर में समय रात में 12.35 बजे का है। जबकि यह ट्रेन 8 घंटे देरी से सहारनपुर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed