{"_id":"5a19b73f4f1c1b4e718b5851","slug":"181511634751-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी, प्रलोभन देने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमकी, प्रलोभन देने वालों पर होगी कार्रवाई
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
धमकी, प्रलोभन देने वालों पर होगी कार्रवाई
रामपुर मनिहारान। नगर पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों की शनिवार को थाना परिसर में बैठक हुई। इसमें एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि कोई भी प्रत्याशी मतदाताओं को किसी प्रकार की धमकी, प्रलोभन, शराब व अन्य खाद्य सामग्री का वितरण करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम ने कहा कि जांच के लिए नगर में कई टीमें लगाई गई हैं। बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर डा. सौरभ राजपूत ने कहा कि प्रत्याशी अपने व्यय के लेखा-जोखा की जांच कराएं। समस्त उम्मीदवारों के व्यय का लेखा-जोखा परीक्षण 22 नवंबर से 28 नवंबर तक किया जाएगा। बैठक में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद, एसएसआई देवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।