{"_id":"59f3846a4f1c1b69678b7aca","slug":"181509131370-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकानों पर छापेमारी, खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकानों पर छापेमारी, खलबली
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। एआरओ द्वारा शुक्रवार को नगर में राशन की दुकानों पर छापेमारी की गई। इसे लेकर विक्रेताओं में खलबली मच गई। कुछ दुकानदार अपनी दुकानों के शटर डालकर फरार हो गए। वितरण में धांधली पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
बता दें कि माह बीतने में मात्र 4 दिन शेष बचने है। इसके बावजूद अभी तक 50 प्रतिशत कार्ड धारकों को भी खाद्यान्न का वितरण नहीं हो पाया है। इसका कारण ईपीओएस मशीनों में गड़बड़ी और शत प्रतिशत कार्ड धारकों का डाटा फीड ना होना बताया जा रहा है। इसके साथ ही फर्जी कार्डों के होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। विक्रेताओं के अनुसार बिना आधार कार्ड फीडिंग वाले कार्ड धारकों को माह की 23 तारीख को उपलब्ध कराई जाने वाली प्राक्सी सुविधा बंद रहने से भी उपभोक्ताओं को खाद्यान्न नहीं मिल सका। इसे लेकर अनेक बार कार्ड धारकों और विक्रेताओं में हाथापाई तक की नौबत आई। चार दिन ठप्प रहने के बाद प्राक्सी सुविधा शुक्रवार सुबह चालू कर दी गई। एआरओ प्रतिभा शर्मा ने बताया कि अनेक कार्ड धारकों ने आधार कार्ड फीड होने के बावजूद मशीन में अंगूठा मैच ना होने की शिकायत की है। जांच के दौरान कोई गंभीर खामी नहीं पाई गई। बताया कि दुकानें बंद रखने वाले विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।