{"_id":"596d06c14f1c1bf44f8b4754","slug":"181500317377-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबने से आठ साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में डूबने से आठ साल के बच्चे की मौत
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। रतनपुर कल्याणपुर गांव के पास बरसाती नदी में डूबने से एक आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। उसका शव 24 घंटे बाद मिला। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई के बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी विनोद का बेटा लक्की नदी पार खेत जा रहे दादा कंवरपाल के साथ जाने की जिद करने लगा। कंवरपाल ने उसे दुकान से टॉफी दिलाकर घर भेज दिया और अपने आप खेत की तरफ चल दिया। शाम को जब वह घर पहुंचा तो परिजनों ने उससे लक्की के बारे में पूछा। उसने बताया कि वह उसे गांव में ही छोड़ कर गया था तो परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन रात होने तक उसका पता नहीं चल पाया। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने लक्की का शव नदी में देखा और उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव को गांव ले आए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के मुताबिक लक्की घर आने के बजाय कंवरपाल के पीछे चला गया और नदी पार करते समय डूब गया।