फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   1750 CCTVs will keep a watch on the 65 km long Kanwar route

Saharanpur News: 65 किलोमीटर कांवड़ मार्ग पर 1750 सीसीटीवी रखेंगे निगरानी

Mon, 07 Jul 2025 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
1750 CCTVs will keep a watch on the 65 km long Kanwar route
- पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा का खाका किया तैयार, आठ जोन, 52 सेक्टर में बांटा गया
विज्ञापन

- दो हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात, मिश्रित आबादी में तैनात रहेगी अतिरिक्त पुलिस फोर्स

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। जिले को आठ जोन और 52 सेक्टर में बांटा गया है। जिले में 65 किलोमीटर कांवड़ मार्ग की 1750 सीसीटीवी निगरानी करेंगे। मिश्रित आबादी में अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी। इनके अलावा दूसरे जिलों से भी अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई है।
सावन की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है। 14 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जिले को आठ जोन, 52 सेक्टर और 100 सब सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए जोन, सेक्टर और सब सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इतना ही नहीं प्रशासन ने मुख्य रूप से जलाभिषेक वाले मंदिरों को चिह्नित किया है। यहां भी पुलिस फोर्स मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन

पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। कांवड़ यात्रा के दौरान ड्रोन कैमरे से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। इनके अलावा कांवड़ मार्ग पर 1750 सीसीटीवी लगाए गए हैं। इनमें 250 नए सीसीटीवी शामिल हैं। हर कैमरों से हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। हरियाणा, पंजाब समेत आसपास अन्य कई जिलों के शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर जिले से गुजरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- यह रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
एडिशनल एसपी - चार
सीओ - 13
निरीक्षक - 60
उप निरीक्षक - 240
हेड कांस्टेबल - 600
कांस्टेबल - 750
महिला कांस्टेबल - 200
यातायात पुलिसकर्मी - 100
अग्निशमन कर्मी - 80
होमगार्ड - 700
---- वर्जन
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया है। जिले में 65 किलोमीटर का कांवड़ मार्ग है, जिस पर 1750 सीसीटीवी नजर रखेंगे। दूसरे जिलों से भी फोर्स मंगाया जा रहा है। कांवड़ियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - आशीष तिवारी, एसएसपी


- कांवड़ यात्रा में सहयोग करें व्यापारी

गागलहेड़ी। थाना प्रांगण में हुई व्यापारियों की बैठक में थाना प्रभारी विनोद कुमार ने सभी से सड़क किनारे से पीछे हटाकर सेवा शिविर लगाने, कस्बे में साफ सफाई रखने, दुकाने के सामने से अतिक्रमण हटाने की अपील की। उन्होंने कहा की सभी व्यापारी पुलिस का सहयोग करें। व्यापार मंडल के सरक्षक जनेश्वर गुप्ता, योगेंद्र, आयुष, महेंद्र, राव नावेद, मनोहरलाल, करण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed