फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हिंडन पुल पर वाहन फंसने से छह घंटे जाम रही सड़कें

हिंडन पुल पर वाहन फंसने से छह घंटे जाम रही सड़कें

Sun, 24 Feb 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
हिंडन पुल पर वाहन फंसने से छह घंटे जाम रही सड़कें
हिंडन पुल पर वाहन फंसने से छह घंटे जाम रही सड़कें
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। हिंडन पुल पर एक वाहन के खराब होने तथा पशु पैठ में आने वाले वाहनों के चलते गागलहेड़ी में रविवार को छह घंटे तक सभी मुख्य मार्गों पर जाम लगा रहा। इस दौरान कई किमी तक वाहनों के जाम में फंसने के कारण उनमें बैठे यात्री हलकान हो गए। बाद में सहारनपुर से आए यातायात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह जाम खुलवाया।
बता दें कि रविवार को सहारनपुर हाईवे के किनारे से गुजरने वाली हिंडन नदी के पास पशु पैठ लगती है। सुबह नौ बजे एक वाहन हिंडन के पुल पर खराब हो गया। इसके बाद पशु पैठ में आने वाले वाहनों से पुल पर जाम लग गया। समय रहते पुलिस द्वारा जाम खुलवाने के प्रयास न किए जाने से देखते ही देखते सहारनपुर-देहरादून और गागलहेडी मुजफ्फरनगर मार्ग पर कई कई किमी तक वाहन जाम में फंस गए। जाम में वाहनों के फंसने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। रोडवेज और अन्य वाहनों में बैठी बहुत सी सवारियां जाम न खुलते देख वाहनों से उतर कर पैदल अपने गंतव्य की तरफ बढ़ गए। इन लोगों ने दो से तीन किमी पैदल चलकर दूसरे वाहन पकड़े। दोपहर बाद सहारनपुर से यातायात पुलिसकर्मी गागलहेड़ी पहुंचे। उन्होंने घंटों की मशक्कत के बाद दोपहर बाद करीब तीन बजे जाम खुलवाया। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उधर, थानाध्यक्ष गागलहेड़ी आदेश त्यागी का कहना था कि जाम की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे, लेकिन पुल पर फंसे वाहन को निकलवाने में देरी के चलते जाम खुलवाने में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed