{"_id":"5c59db21bdec22105574e955","slug":"171549392673-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। राजस्थान के टोंक जिले में हुई दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या के विरोध में सैन समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। उन्होंने मांग की है कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे सैन समाज के लोगों ने बताया कि जनवरी माह में राजस्थान के टोंक जनपद में दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या कर दी गई थी। हत्या करके बालिका का शव गड्ढे में दबा दिया गया था। इस मामले में राजस्थान पुलिस प्रशासन कार्रवाई करने से बच रहा है। उनकी मांग है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। ज्ञापन देने वालों में डा. मनोज सैन, नाथी सैन, प्रदीप सैन, सतेंद्र सैन, शेखर सैन, विनोद सैन, जोगेंद्र सैन, अनुज सैन, अमित सैन, ललित सैन, जसवीर सैन, मुकेश, पीरू सैन, कपिल सैन, दिनेश सैन, सुधीर सैन और प्रमोद सैन आदि मौजूद रहे।