फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   19 करोड़ से चमकेंगी जिले की 11 सड़कें

19 करोड़ से चमकेंगी जिले की 11 सड़कें

Wed, 16 Jan 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
19 करोड़ से चमकेंगी जिले की 11 सड़कें
सहारनपुर। गड्ढा मुक्त अभियान के बाद एक बार फिर सड़कों के मरम्मत और कायाकल्प को लेकर लोक निर्माण विभाग ने प्लान बनाया है। इसके तहत जनपद की 11 सड़कों की मरम्मत, नवीनीकरण और कायाकल्प पर करीब 19 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। सर्वे के बाद चिह्नित सड़कों पर इन कार्यों के लिए शासन ने बजट की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद सड़कों का गड्ढा मुक्त अभियान चला था, लेकिन बरसात और ओवरलोडेड वाहनों की वजह से जिले की कई सड़कें क्षतिग्रस्त होती रहीं। इसको लेकर तीन माह पूर्व जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट रूप से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों का सर्वे कराकर मरम्मत और कायाकल्प के निर्देश दिए थे। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कराया था। करीब एक दर्जन सड़कों की सूची तैयार कर शासन को भेजी गई थी, जिसके लिए बजट स्वीकृत हुआ है। खास बात यह है कि इन कार्यों में काफी रास्ते ऐसे हैं, जो मुख्य मार्ग से गांवों को जोड़ते हैं। विभाग अब इन सड़कों पर जल्द कार्य शुरू कराएगा और मार्च के दूसरे सप्ताह तक यह कार्य पूर्ण कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही कई अन्य मुख्य मार्गों पर मरम्मत और कायाकल्प को लेकर सर्वे चल रहा है।
विज्ञापन


इन प्रमुख मार्गों पर होने हैं कार्य
-- जनता मार्ग पर 22 किलोमीटर में नवीनीकरण कार्य होगा। इसके लिए 4.49 करोड़ की धनराशि स्वीकृत और 2.24 करोड़ रुपये आवंटित हुए।
-- सहारनपुर-नागल मार्ग 12.50 किलोमीटर पर नवीनीकरण कार्य होगा। 2.42 करोड़ की धनराशि स्वीकृत और 1.21 करोड़ की आवंटित हुई है।
-- भगवानपुर - गागलहेड़ी मार्ग पर 8.50 किलोमीटर में मरम्मत कार्य होगा। इसके लिए 1.69 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए।
-- दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग 3.20 किलोमीटर में मरम्मत कार्य, जिसकी स्वीकृत धनराशि 2.84 करोड़ और आवंटित 1.42 करोड़ है।
-- गांव पिकी, देवला, बिजोपुरा में 55 लाख से मरम्मत कार्य होगा।
-- रामपुर मनिहारान क्षेत्र में खेड़ा अफगान, हरपाल, उमाही कला, बड़गांव मार्ग, बागाहेड़ी में 2.46 करोड़ से कार्य होगा।
-- सहारनपुर से नकुड़-गंगोह, थानाभववन मार्ग से गांव बीतिया, सबदलपुर, सहजवा, हरपाल मार्ग पर पांच किलोमीटर में 49 लाख रुपये से मरम्मत कार्य होगा। इनके अलावा जनपद के कई गांवों को जोड़ने वाली सड़कों का चिह्नीकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में सिर्फ स्मार्ट सिटी योजना के तहत होगा काम
सहारनपुर। महानगर में कई सड़कों में गड्ढे हैं। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन महानगर की सड़कों पर अब स्मार्ट सिटी योजना के तहत ही कार्य होगा। लोक निर्माण विभाग महानगर की सड़कों को छोड़कर अन्य सड़कों पर कार्य कराएगा। शहर में खलासी लाइन मार्ग, शारदानगर, नवादा रोड, जैन कॉलेज रोड, बेरीबाग, नुुमाइश कैंप, पुराना कलसिया रोड सहित कई जगहों पर सड़कों में गड्ढे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन सड़कों पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत कार्य होगा।


सर्वे कराकर टूटी सड़कों को चिह्नित किया गया था। इसके लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। विभाग इन सभी सड़कों पर मरम्मत, नवीनीकरण, कायाकल्प का कार्य शुरू कराकर मार्च के दूसरे सप्ताह तक पूरा करा लिया जाएगा। - रामेश्वर सिंह, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed