{"_id":"5c38e13dbdec22739d5366be","slug":"171547231549-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार और बेंच के बीच सामंजस्य से करें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार और बेंच के बीच सामंजस्य से करें काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अधिवक्ता एसोसिशन द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का परिचय समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें परिचय के अलावा युवा अधिवक्ताओं के लिए चेंबर की व्यवस्था एवं लाइब्रेरी को लेकर विचार विमर्श किया गया।
एसोसिएशन के सभागार में आयोजित परिचय समारोह में नई कार्यकारिणी का परिचय कराया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदित्य अंगीरस, महासचिव आदित्य सिंह, उपाध्यक्ष भानू शर्मा, अंकित शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण चौधरी समेत सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। चुनाव अधिकारी रहे महेश कांबोज का उनके द्वारा सकुशल चुनाव संपन्न कराए जाने के लिए आभार जताया।
समारोह में जिला जज राजीव शर्मा, सेवानिवृत्त जज आलोक सक्सेना एवं यूपी बार संघ के पूर्व अध्यक्ष रोहातश अग्रवाल एवं सदस्य श्रीस मेहरोत्रा, पूर्व अध्यक्ष अरविंद शर्मा, सचिव स्वराज मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि रोहताश अग्रवाल ने युवा अधिवक्ताओं के अध्ययन के लिए अपनी लाइब्रेरी जिला बार को भेंट की है। साथ ही युवा अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था केलिए नए चेंबर के लिए वकालत की गई। श्रीस महरोत्रा ने सभी अधिवक्ताओं के मध्य बार एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सेवानिवृत्त जज एवं पूर्व में सहारनपुर में रहे आलोक सक्सेना ने अपने अनुभव बताए। उन्होंने अधिवक्ताओं से नए जजों के साथ सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में गीता चटर्जी, ज्ञान सिंह पुंडीर, चंद्र प्रकाश गुप्ता, रिषी कुमार गुप्ता, अजीज हसन, बसंत सिंह, ईशम पाल सिंह, सलील गुप्ता, शिवनाथ शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, रविंद्र कपूर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह में शाहिद, शहजाद रान, मुकेश शर्मा, प्रदीप मित्तल, रणधीर चौधरी, संजय चौधरी, सतीश चौधरी, अशोक पुंडीर, राजेश कुमार, मोहन राणा, राजीव शर्मा, अरविंद कुमार, जमाल साबरी, आकिल, मुनव्वर अली खान मौजूद रहे।