फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कर का मैनुअल रिकार्ड नहीं होने से गड़बड़ा रही वसूली

कर का मैनुअल रिकार्ड नहीं होने से गड़बड़ा रही वसूली

Tue, 04 Dec 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
कर का मैनुअल रिकार्ड नहीं होने से गड़बड़ा रही वसूली
सहारनपुर। नगर निगम सहारनपुर की आय बढ़ने का स्रोत टैक्स है, लेकिन निगम के पास 2015 के बाद का कोई मैनुअल रिकार्ड तक नहीं है। ऐसे में यह पता लगा पाना मुश्किल हो रहा है कि किस भवन स्वामी पर कितना टैक्स बकाया है। इसकी वजह से वसूली भी गड़बड़ाई हुई है। मैनुअल रिकार्ड नहीं होने की जानकारी अधिकारियों को काफी पहले से है, मगर रिकार्ड को दुरुस्त करने की कोशिश नहीं की गई है।
विज्ञापन

गृह कर, जल कर और सीवर कर नगर निगम की कमाई का मुख्य जरिया है। मगर इस क्षेत्र में नगर निगम सबसे कमजोर नजर आ रहा है। इसकी मुख्य वजह नगर निगम के पास कर वसूली से संबंधित मैनुअल रिकार्ड नहीं होना है। ऐसी स्थिति में विभाग को यह तक नहीं पता है कि किस व्यक्ति के पास कितना बकाया है? इसकी वजह से नगर निगम ठीक से वसूली नहीं कर पा रहा है। दो दिन पहले कर समिति की बैठक में समिति सदस्यों पार्षदों ने कर विभाग के अधिकारियों से जानकारी मांगी थी, जिसमें कुल बकाया, बड़े बकाएदारों की सूची आदि मांगी गई थी, जिस पर विभाग के अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए थे। इसके बाद पार्षदों ने मामले में महापौर के साथ बैठक कर वसूली के लिए रणनीति बनाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन


बड़े कर बकाएदारों की सूची नहीं
मैनुअल रिकार्ड नहीं होने की वजह से नगर निगम आज तक 50 हजार से अधिक के बड़े बकाएदारों की सूची जारी नहीं कर सका है। विभागीय सूत्रों की मानें, तो शहर में अनेक निजी अस्पताल, स्कूल, होटल और रेस्टोरेंट ऐसे हैं, जो वर्षों से टैक्स अदा नहीं कर रहे हैं, मगर उन पर कितना बकाया है इसकी सही जानकारी नहीं होने की वजह से निगम वसूली नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------
पिछले दो साल कर कर वसूली:-
--- वर्ष-----------कर ------------------------लक्ष्य-------------प्राप्त
2016-17-----गृह और संपत्ति कर------1300 लाख--------628.26 लाख
--------------जल कर--------------------1350 लाख--------589.12 लाख
--------------सीवर कर-------------------120 लाख---------69.18 लाख
---------- 2017-18 -----
गृह और संपत्ति कर-------------------1300 लाख------------394.82 लाख
-------------- जल कर------------------1350 लाख--------431.73 लाख
-------------- सीवर कर-----------------200--------------20.17 लाख
-----------------------------------
यह सच है कि हमारे पास 2015 के बाद का मैनुअल रिकार्ड नहीं है, जिसकी वजह से वसूली में दिक्कतें आ रही हैं। रिकार्ड नहीं होने की वजह से यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि कितना टैक्स बकाया है। हम कोशिश कर रहे हैं कि किसी तरह पुराने रिकार्ड के आधार पर रिकार्ड को दुरुस्त किया जा सके। -- विनय कुमार शर्मा, कर अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed