{"_id":"5bcb6ea9bdec2269424c00d2","slug":"171540058793-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर हादसा : चार ट्रेनों का संचालन रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर हादसा : चार ट्रेनों का संचालन रद्द
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर हादसा : सहारनपुर से
होकर जाने वाली चार ट्रेनें रद्द
सहारनपुर। शुक्रवार रात को अमृतसर में रावण दहन के दौरान हुए हादसे के बाद रेल यातायात प्रभावित हो गया। सहारनपुर से होकर जाने वाली चार ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जबकि तीन ट्रेनों को अंबाला कैंट पर ही रोक लिया गया। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया गया।
पंजाब के अमृतसर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद कई ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। सहारनपुर से जाने वाली चार ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। इनमें 12460 अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस, 14681 नई दिल्ली-जालंधर सिटी सुपर एक्सप्रेस, 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस शामिल रहीं। इसके अलावा 13050 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस को अंबाला कैंट में रद्द कर दिया गया।
उधर, कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया। इसमें 12204 अमृतसर- सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस को अमृतसर-तरन तारन ब्यास से डायवर्ट किया। 15708 अमृतसर-कटियार एक्सप्रेस अमृतसर-तरन तारन ब्यास से डायवट होकर चली। 14631 देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस को भी रात में ही दूसरे रूट से निकाला गया। स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि अमृतसर हादसे के कारण कुछ ट्रेनों को रेलवे द्वारा कैंसिल कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। शीघ्र ही व्यवस्था सुचारु हो जाएगी।