{"_id":"5bca1d99bdec22694123c4a5","slug":"171539972505-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की अंडर-16 क्रिकेट टीम में तीन खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की अंडर-16 क्रिकेट टीम में तीन खिलाड़ियों का चयन
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
यूपी की अंडर-16 क्रिकेट टीम में तीन खिलाड़ियों का चयन
सहारनपुर। सहारनपुर के तीन नवोदित क्रिकेटर खुद को साबित करते हुए प्रदेश की अंडर-16 टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने चयन पर तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी। उम्मीद जताई कि तीनों खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन करेंगे।
जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है उनमें कुनाल त्यागी, आकिब खान और मोहम्मद अमान शामिल हैं। एसोसिएशन के सचिव लतीफुर्रहमान ने बताया कि कुनाल त्यागी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो गांव खतौली के रहने वाले हैं। दूसरे खिलाड़ी आकिब खान भी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और गांव संसारपुर के रहने वाले हैं, जबकि तीसरे खिलाड़ी अमान दाएं हाथ के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। लतीफुर्रहमान ने बताया कि तीनों खिलाड़ियों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जबकि उनके भीतर हुनर था। ऐसे में वरिष्ठ क्रिकेटर मोहम्मद अकरम सैफी ने इनके लिए दिल्ली और कानपुर में प्रशिक्षण की व्यवस्था कराई। तीनों खिलाड़ियों ने भी अपनी सफलता का श्रेय अकरम सैफी को दिया। उधर, अकरम सैफी ने फोन पर बताया कि तीनों खिलाड़ी अच्छे क्रिकेटर हैं। सपोर्ट भी उसी खिलाड़ी को किया जाता है, जिसमें कुछ करने का जज्बा और हुनर होता है। अकरम ने उम्मीद जताई है कि तीनों खिलाड़ी अंडर-16 टीम में बेहतरीन प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता, राकेश शर्मा, भूपेंद्र कच्छल, संजीव जखमोला, नरेंद्र कौशिक, प्रविंद्र सिंह, गोपाल किशन कालड़ा, साजिद उमर, राजकुमार, आमिर कुरैशी, अब्दुल अहद, सत्यम शर्मा, फैयाज आलम, आदिल खान, नइम सैफी आदि ने तीनों को बधाई दी।
गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों से हैं तीनों
प्रदेश की अंडर-16 टीम के लिए चुने गए तीनों ही खिलाड़ी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों से हैं। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफुर्रहमान के अनुसार कुनाल त्यागी के पिता मजदूरी कर परिवार का गुजारा चलाते हैं। आकिब खान के पिता गांव संसारपुर में परचून की छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। मोहम्मद अमान के पिता ड्राइवर हैं। एसोसिएशन पदाधिकारियों को खुशी इस बात की है कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के सपने साकार हो रहे हैं। ब्यूरो