फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   घरों से कूड़ा उठाने को लेकर आमने-सामने सफाईकर्मी

घरों से कूड़ा उठाने को लेकर आमने-सामने सफाईकर्मी

Thu, 27 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
घरों से कूड़ा उठाने को लेकर आमने-सामने सफाईकर्मी
घरों से कूड़ा उठाने को लेकर आमने-सामने सफाईकर्मी
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम के कई इलाकों में घरों से कूड़ा इकट्ठा करने को लेकर सफाई कर्मी आमने-सामने हैं। आलम यह है कि कई बार इनके बीच मारपीट भी हो चुकी है। कुछ जगहों पर फिलहाल भी टकराव के आधार बने हुए हैं। कूड़ा किसे दें और किसे नहीं? इसे लेकर नगरवासियों में भी असमंजस बना हुआ है।

कई साल से एक संस्था शहर में घर-घर से कूड़ा लेकर उससे खाद बनाने का काम करती आ रही है। करीब डेढ़ वर्ष पहले नगर निगम ने एक और व्यवस्था की, जिसमें घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए कुछ और कर्मचारी लगाए गए हैं। इस प्रक्रिया के तहत शहरवासियों शुल्क वसूला जाता है। इसी शुल्क की वजह से पुराने कूड़ा इकट्ठा करने वालों और नए कूड़ा इकट्ठा करने वाले कर्मियों के बीच विवाद चल रहा है। करीब चार महीने पहले नवीन नगर स्थित सोफिया स्कूल के पास कूड़ा इकट्ठा करने वालों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें कई कर्मचारी चोटिल हो गए थे। इसी प्रकार दिल्ली रोड पर भी एक कॉलोनी में कूड़ा इकट्ठा करने वालों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें कुछ लोगों के सिर तक फूटे थे। नगर निगम सूत्रों ने बताया कि शहर के कई इलाकों में अब भी कूड़ा उठाने को लेकर कर्मचारी आमने-सामने हैं, मगर बीच बचाव नहीं हो पा रहा है। करीब दो महीने पहले सफाई कर्मियों के नेताओं ने नगरायुक्त और तत्कालीन नगर स्वास्थ्य अधिकारी के सामने समस्या उठाई भी थी। उधर, वर्तमान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गीताराम ने विवाद की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed