{"_id":"5b805a6442c7924658643f3a","slug":"171535138404-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर की गई चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर की गई चेकिंग
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रदेश के राज्यपाल के सहारनपुर आगमन को लेकर शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी चेकिंग की गई। स्टेशन पर जीआरपी एवं आरपीएफ ने डॉग स्क्वाड के साथ स्टेशन के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली।
शनिवार को शहर में राज्यपाल राम नाइक का आगमन हो रहा है, जबकि रविवार को रक्षाबंधन का त्योहार है। जिसके मद्देनजर शहर में सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी चेकिंग कराई गई। रोडवेज बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग की गई। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी एवं आरपीएफ की टीम ने डॉग स्क्वाड के साथ स्टेशन का चप्पा-च्प्पा तलाश किया। चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेनों में भी यात्रियों की चेकिंग की गई। यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। रेलवे स्टेशन परिसर में भी यात्रियों के सामान की जांच की गई। संदिग्ध लोगों से उनके बारे में जानकारी ली गई और उनके सहारनपुर आने का मंतव्य पूछा गया। जीआरपी प्रभारी अशोक कुमार सिसौदिया व आरपीएफ प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि राज्यपाल आगमन व रक्षाबंधन के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग में डॉग स्क्वाड की मदद ली गई। कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं नहीं मिली।