{"_id":"5b805a6242c79246547c4cfb","slug":"171535138402-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्राक्ष के पेड़ों से महकेगा पांवधोई नदी का तट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्राक्ष के पेड़ों से महकेगा पांवधोई नदी का तट
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पांवधोई नदी के तट जल्द ही रुद्राक्ष के पेड़ों से महकेंगे। कमिश्नर ने पांवधोई नदी की सफाई के साथ ही इसके कायाकल्प के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। खास बात यह है कि नदी के प्रति लोगों की आस्था को देखते हुए कमिश्नर ने नदी के तट पर होने वाले पौधरोपण में रुद्राक्ष के पौधे लगाने के निर्देश विशेष रूप से दिए हैं।
अमर उजाला ने पांवधोई नदी में फैली गंदगी और इसके तटों पर हुए कब्जों को मई माह में लगातार प्रमुखता से उठाकर प्रशासन खासकर नगर निगम को जगाने की कोशिश की। अंतत: कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने पांवधोई नदी की सफाई का बीड़ा उठाया है। उन्हीं की पहल पर सात जुलाई से नदी की सफाई का अभियान शुरू किया गया। तब से प्रत्येक शनिवार को नगर निगम के मजदूर नदी की सफाई का कार्य करते आ रहे हैं। इतना ही नहीं, कमिश्नर ने नदी की सफाई के साथ ही जगह-जगह जरूरत के हिसाब से पुल बनाने, नदी में डाले जा रहे नालों के पानी को साफ करने की व्यवस्था करने और तटों की सफाई व तटों पर पौधरोपण करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने तटों पर होने वाले पौधरोपण में रुद्राक्ष के पौधे लगाने पर विशेष रूप से जोर दिया है। कमिश्नर के निर्देश पर सिंचाई विभाग और वन विभाग इस कार्य में जुट गया है। कमिश्नर ने नदी की सफाई और कायाकल्प में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी विभागों को दी है।