{"_id":"5b4a4f544f1c1b4f748b4bd3","slug":"171531596628-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंडबाजों संग निकाली मंगल कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंडबाजों संग निकाली मंगल कलश यात्रा
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंडबाजों संग निकाली मंगल कलश यात्रा
सहारनपुर। श्रीराम-श्याम मंदिर में श्रद्धाभाव से मंत्रोंच्चारण के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व क्षेत्र में बैंडबाजों संग भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
मोहल्ला गोविंदनगर स्थित श्रीराम-श्याम मंदिर में मंत्रोंच्चारण के साथ भगवान शिव, लक्ष्मी नारायण, मां भगवती और साईं बाबा की मूर्ति स्थापित की गई। ब्राह्मणों के साथ क्षेत्रवासियों ने हवन-यज्ञ में आहुति डाली। इसके पश्चात भगवान की आरती कर भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व बैंडबाजों संग मंगल कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गोविंदनगर, रामनगर पठानपुरा, टी-2 कॉलोनी होते हुए मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। विक्की रस्तौगी, सतीश गुप्ता, विक्की शर्मा, गगन गुलाटी, ओम प्रकाश सचदेवा, मनीष मलिक, उमेश जैन, लक्ष्मी देवी, भावना, शिल्पी, उषा शर्मा, संतोष, बीना, दिशा, रमेशा शर्मा, नितिन शर्मा, नीलम, पूजा मौजूद रहे।