{"_id":"5b47aae14f1c1b0b278b6134","slug":"171531423457-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोग नियंत्रण माह के कार्यों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोग नियंत्रण माह के कार्यों का निरीक्षण
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दो जुलाई से चल रहे संचारी रोग नियंत्रण माह की हकीकत जानने के लिए संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण बृहस्पतिवार को नकुड़ के गांव माजरा पहुंचे। उन्होंने अपनी टीम के साथ घर-घर जाकर ग्रामीणों से बात की अभियान के बारे में जाना।
संचारी रोग के अंतर्गत जल जनित, वेक्टर जनित और संक्रामक रोग आते हैं, जिनकी रोकथाम के लिए इन दिनों जनपद में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों को जरूरी दवाएं और टीके भी लगाए जा रहे हैं। अभियान के तहत वास्तव में जमीनी स्तर पर काम हो रहा है या नहीं? इस आशंका के साथ संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण डॉ. मिनेश चावला टीम के साथ बृहस्पतिवार को गांव माजरा पहुंचे। उन्होंने एक-एक घर जाकर लोगों से बात कर जानकारी ली। लोगों से बातचीत के आधार पर टीम संतुष्ट नजर आई। इतना ही नहीं, टीम ने भी लोगों को बीमारियों से बचने की जानकारी दी। टीम में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शिवांका गौड़ और नकुड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. रोहित वालिया शामिल रहे। इस मौके पर कमल, अब्दुल हमीद, रूबी, रेनू सिंह आदि मौजूद रहीं।