{"_id":"5b0da5894f1c1bfd6e8b5341","slug":"171527621001-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह 17-10-53","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह 17-10-53
Updated Wed, 30 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किया नमन
सहारनपुर। विभिन्न संगठनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंगलवार को अस्पताल चौक पर राष्ट्रीय लोकदल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित की गई। हवन के बाद राहगीरों को मीठा शरबत पिलाया गया। जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ईमानदारी एवं सादगी की मिसाल थे। उन्होंने जीवन भर किसानों और मजदूरों के उत्थान के लिए कार्य किया। प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह एवं चौधरी अय्यूब हसन आदि ने भी विचार रखे। हरपाल वाल्मीकि, गजेंद्र चौधरी, राव इरफान, रविंद्र गुर्जर, डॉ. शाकिर, मोहम्मद आसिफ, बाबर गाजी, पंकज चौधरी, नीरज पूनिया, संजय धीमान, भीम सिंह रावत, सचिन, अनुराग चौधरी आदि रहे।
उधर, राष्ट्रीय लोकदल की ओर से आर्यसमाज मंदिर में चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। विचार गोष्ठी में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट पर चर्चा की गई। प्रदेश सचिव रजनीश चौहान ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य किया था। आज के समय में राजनीतिक दल समाज को जाति धर्म के नाम पर बांटकर अलगाव पैदा कर रहे हैं। प्रदेश सचिव भूपेश्वर त्यागी, भूरा मलिक, रमेश चौहान, अशोक मुखिया, सतपाल वर्मा, प्रीतम सिंह सैनी, महावीर सैनी, नीना धींगड़ा, साकेश चौधरी, संत कमल किशोर, भारत भूषण, राजनीतिन रावत, तनवीर अहमद, राजवीर यादव, अनिल सैनी, आकाश सैनी ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता चौधरी प्रीतम सिंह ने की और संचालन ज्ञानेंद्र सिंह पुंडीर ने किया।
चौधरी चरण सिंह विचार मंच की ओर से दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रदेश अध्यक्ष एमएस राणा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को देश के किसान युगों युगों तक याद रखेंगे। उनकी सादगी, ईमानदारी और देश प्रेम के सभी लोग कायल हैं। प्रदेश महासचिव चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने किसानों का हक दिलवाकर उन्हें सम्मान से जीना सिखाया। केपी सिंह, अरविंद मलिक, तरुण मलिक, भगत सिंह, प्रेमपाल, दीपक, सुरेंद्र, विक्रम पुरी, राजेंद्र, नीरज, योगेश आदि रहे।
विज्ञापन
आर्य जाट समाज कल्याण समिति की ओर से चौधरी चरण सिंह चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हवन के यज्ञमान रणवीर सिंह रहे। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों, मजदूरों, दलित और अल्पसंख्यकों को दिल्ली का रास्ता दिखाया था। वे हमेशा ही देश को जाति धर्म के आधार पर बांटने के खिलाफ रहे। इस मौके पर चौधरी चरण सिंह चौक से दीवानी कचहरी मार्ग को चौधरी चरण सिंह मार्ग करने और उनकी प्रतिमा स्थल की समुचित सुरक्षा करने की मांग की गई। सत्यवीर आर्य, रणवीर सिंह, सुभाष चौधरी, अर्जुन सिंह, सचिन चौधरी, रतिराम आर्य, इलम सिंह, हरपाल सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी, रविन्द्र काका, सत्यपाल चौधरी, सतेंद्र मलिक, रविंद्र तोमर, ऊधम सिंह, बलराज तोमर, धीर सिंह, सत्यपाल वर्मा, विनोद तेजियान, चौधरी बख्तावर सिंह आदि रहे।