फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में पहुंची ईवीएम

कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में पहुंची ईवीएम

Tue, 29 May 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में पहुंची ईवीएम
कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में पहुंची ईवीएम
विज्ञापन

सहारनपुर। मतदान के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच जनता रोड स्थित वेयर हाउस के स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। रात आठ बजे से ईवीएम स्ट्रांग रूम पहुंचना शुरू हो गई थीं। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम और एसटीएम समेत अनेक अधिकारी और सुरक्षा बल स्ट्रांग रूम पर मौजूद रहे। मतगणना के दिन तक स्ट्रांग रूम सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में रहेगा।

कैराना लोक सभा के उप चुनाव के लिए नकुड़ और गंगोह के मतदान केंद्रों पर कुल 724 ईवीएम और वीवी पैट मशीनें लगाई गई थीं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक था, मगर जिन बूथों पर वीवी पैट मशीनों की खराबी की वजह से मतदान बाधित रहा। वहां मतदाताओं के पहुंचते रहने की वजह से मतदान देर तक चला। कुछ बूथों पर रात आठ बजे तक भी मतदान जारी था। मगर जिन मतदान केंद्रों पर मतदान सही समय पर निपट गया। वहां से ईवीएम को सुरक्षित तरीके से जनता रोड स्थित वेयर हाउस में बने स्ट्रांग रूम तक पहुंचाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, एडीएम-प्रशासन एसके दुबे, एसडीएम आदि की देखरेख में ईवीएम को सुरक्षित तरीके से रखा गया। ईवीएम को रखवाने की प्रक्रिया देर रात तक चली। मतगणना 31 मई को होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed