{"_id":"5b0b00a84f1c1bfd6e8b4e36","slug":"171527447720-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम समय तक मतदाताओं को साधने की होती रही कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम समय तक मतदाताओं को साधने की होती रही कोशिश
Updated Mon, 28 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कैराना लोकसभा उपचुनाव के अंतिम दिन भी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को साधने की कोशिश देर रात तक होती रही। डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर लोगों को ईवीएम में बटन दबाने और वीवी पैट से पर्ची लेने की जानकारी दी गई।
कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को होने वाले मतदान के लिए शनिवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार बंद हो गया था। इसके बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। शनिवार देर रात तक गंगोह और नकुड़ क्षेत्र में प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क चलता रहा। ग्रामीण अंचलों में मतदाताओं को बताया गया कि उन्हें कौन से नंबर का बटन दबाना है, ताकि किसी की गलती की गुजाइंश ना रहे। गांव-गांव में नुक्कड़ बैठकों का दौर चलता रहा, जिसमें मतदाताओं को अपने प्रत्याशी के समर्थन में वोट करने की अपील की गई।