{"_id":"5afdcc644f1c1b1a5e8b5475","slug":"171526582372-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन
Updated Fri, 18 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास सहित अन्य अधिग्रहित की जाने वाली भूमि का मुआवजा गैस पाइप लाइन की तर्ज पर दिए जाने आदि मांगों को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान भारी वाहनों से जो सड़क टूट गई हैं, उन्हें ठीक कराया जाए।
बृहस्पतिवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में कहा कि नेशनल हाईवे 72-73 बाईपास की भूमि, फसल, पेड़ और नलकूप का मुआवजा गैल इंडिया द्वारा बिछाई गई गैस पाइप लाइन की तर्ज पर कराया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा की भूमि एवं अन्य संपत्तियों का मुआवजा राशि ग्राम सभा के खाते में जमा कराई जाए। जिससे मुआवजे में मिली धनराशि का उपयोग गांव के विकास कार्यों में लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि बाईपास की दोनों ओर बची हुई भूमि में एक ही नलकूप के पानी के लिए रास्ता और खेतों पर आने जाने के लिए सर्विस रोड दिलाई जाए। ज्ञापन में सहकारी समितियों में नियम विरुद्घ नियुक्तियां कर वेतन निकालने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विशेष अनुसंधान शाखा मेरठ से जांच कराई जाए। उन्होंने ब्याज सहित गन्ना मूल्य भुगतान कराने और बंद पड़ी बिडवी एवं टोडरपुर शुगर मिलों को चालू कराया जाए। प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म सिंह, राष्ट्रीय महासचिव पहल सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह रावत, भानू प्रताप सिंह चंदेल, लच्छा सिंह, शीशपाल राणा, रमेश वालिया, बृजकिशोर, गौरव सुखीजा, रघुवीर प्रधान, राजू सुखीजा आदि रहे।