फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एक रुपये का छोटा सिक्का नहीं ले रहे दुकानदार

एक रुपये का छोटा सिक्का नहीं ले रहे दुकानदार

Thu, 10 May 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
एक रुपये का छोटा सिक्का नहीं ले रहे दुकानदार
देवबंद (सहारनपुर)। नगर में आजकल एक रुपये का छोटा सिक्का लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि बड़े दुकानदार इन सिक्के के बंद होने की बात कहते हुए उनको लेने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक के स्पष्ट आदेश हैं कि सभी भारतीय मुद्रा (नई करेंसी) चलन में हैं इन्हें लेने से इंकार नहीं किया जा सकता। इतना ही नहीं इसके लिए सख्त कानून भी बनाया गया है यदि कोई इन्हें लेने से इंकार करता है तो संबंधित पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है। इसके बावजूद नगर में आजकल अधिकांश दुकानदार एक रुपये के छोटे सिक्के को चलन से बाहर होने की बात करते हुए लेने से इंकार कर रहे हैं। जिसको लेकर दुकानदार और ग्राहकों के बीच कई बार कहासुनी तक हो जाती है। नगरवासी दिलीप मल्होत्रा, आकाश जैन, रवि कुमार, असगर अली, मौ. आदि का कहना है कि अधिकांश दुकानदार एक रुपये के छोटे सिक्के को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह सिक्का चलन से बाहर हो चुका है। जबकि उनके काम ऐसे हैं जिनमें सिक्के अधिक आते हैं जब वह थोक विक्रेताओं की दुकान पर सामान की खरीदारी करने जाते हैं वह उसे लेने से साफ इंकार कर रहे हैं। जिसके चलते उनके पास भारी संख्या में छोटे सिक्के जमा हो गए हैं। उन्होंने उच्चाधिकारियों से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन


सभी सिक्के मान्य, शिकायत पर होगी कार्रवाई
देवबंद। एसडीएम रामविलास यादव का कहना है कि एक रुपये के छोटे सिक्के दुकानदार लेने से इंकार करने के मामले में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराकर बैंक अधिकारियों और व्यापार मंडल को पत्र लिखकर गाइड लाइन जारी करने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सभी प्रकार की सिक्के मान्य हैं। जो भी सिक्के लेने से इंकार करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed