{"_id":"5ab007bc4f1c1b3a058b6188","slug":"171521485756-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी शाकंभरी के दरबार में भक्तों ने लगाई हाजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी शाकंभरी के दरबार में भक्तों ने लगाई हाजरी
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन भी शाकंभरी के दरबार में भक्तों ने लगाई हाजरी
बेहट (सहारनपुर)। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी दरबार में श्रद्धालुओं का रैला लगा रहा। सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मान्यता के अनुसार श्रद्धालुओं ने सबसे पहले बाबा भूरादेव के दर्शन कर मन्नत मांगी और बाद में घंटों लाइन में चलकर माता शाकंभरी के दरबार में मत्था टेका। भक्तों द्वारा लगाए गए मां के गगनभेदी जयकारों से समूचा क्षेत्र भक्ती रस में डूबा रहा। इस मौके पर दूरदराज से आए हजारों भक्तों ने मंदिर परिक्षेत्र में आयोजित विशाल भंडारों में प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। मंदिर से माता की जोत लेकर बड़ी संख्या में पश्चिमी यूपी से भक्त अपने स्थानों को लौट रहे हैं। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर प्रबंधक राणा परिवार एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।