फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अपमानजनक टिप्पणी से गुस्साए स्वर्ण समाज ने बाबा रामदेव का पुतला फुंका

अपमानजनक टिप्पणी से गुस्साए स्वर्ण समाज ने बाबा रामदेव का पुतला फुंका

Sun, 04 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
अपमानजनक टिप्पणी से गुस्साए स्वर्ण समाज ने बाबा रामदेव का पुतला फुंका
देवबंद (सहारनपुर)। योगगुरु बाबा रामदेव द्वारा लघु नाटिका में ब्राह्मण समाज का अपमान करने का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा व परशुराम सेना ने प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। साथ ही उन्होंने इस कृत्य के लिए पूरे ब्राह्मण समाज से माफी मांगे जाने की मांग भी की।
विज्ञापन

रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने समाज के लोगों के साथ देवीकुंड स्थित शहीद स्मारक पर बाबा रामदेव के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए उनके पुतले को आग के हवाले किया। संगठन के जिलाध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा का कहना है कि बाबा रामदेव ने लघु नाटिका के माध्यम से ब्राह्मण समाज को तुच्छ बताकर अपमान करने का काम किया है। जिसके लिए उन्हें पूरे समाज से माफी मांगनी चाहिए। परशुराम सेना के जिला प्रवक्ता पंडित वासुदेव भारद्वाज व जिला उपाध्यक्ष आशु शर्मा ने कहा कि बाबा रामदेव के सभी उत्पादों का बहिष्कार करके इनके उत्पादों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही कहा कि रामदेव द्वारा लघु नाटिका के माध्यम से हिंदू समाज को तुच्छ बताया गया है। जिससे स्वर्ण समाज आहत है। आचार्य सूर्यांश दीक्षित ने कहा कि स्वर्ण समाज को अपमानित किया जाना किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बाबा रामदेव की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में आशु शर्मा, अरुण शर्मा, सचिन शर्मा, विक्रांत शर्मा, देवेंद्र शर्मा, कपिल शर्मा, मनोज शर्मा, शिवओम, बिट्टू शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed