{"_id":"5a7b4a7e4f1c1b514a8b803a","slug":"171518029438-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसरा आवास योजना के तहत लकी ड्रा से दिए 19 को घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसरा आवास योजना के तहत लकी ड्रा से दिए 19 को घर
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। नगर पंचायत द्वारा डूडा की आसरा आवास योजना के तहत निर्मित आवासों का पंचायत परिसर में स्थानीय 19 लोगों को लकी ड्रा द्वारा वितरण किया गया। शेष आवास के लिए पात्र व्यक्ति द्वारा 15 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है।
बुधवार को नगर पंचायत परिसर में एसडीएम रामपुर मनिहारान राकेश कुमार गुप्ता तथा नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि सरफराज अख्तर उर्फ मुन्ना जैदी, डूडा अधिकारी सहित सभासदों तथा नगर पंचायत कर्मचारियों के समक्ष नगर पंचायत परिसर में मौजूद छोटे बच्चों द्वारा डिब्बे से लकी ड्रा के माध्यम से पर्ची निकाली गई। इसमें कुल 19 पात्र लोगों के नाम की पर्ची निकाली गई। जिन्हें एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता, चेयरमैन पति सरफराज अख्तर तथा ईओ एजाज अहमद द्वारा आवास वितरित किए गए। आवास वितरण के दौरान राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि बेसहारा व गरीब व्यक्ति की मदद करने से भगवान खुश होते हैं। उन्होंने कहा कि आवास योजना का लाभ पात्र को ही दिया जाना चाहिए। ईओ एजाज अहमद ने बताया गया है कि अभी 53 आवास और भी वितरित किए जाएंगे। इसके लिए पात्र व्यक्ति 15 फरवरी तक नगर पंचायत में आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान सभासद हाजी अब्बास चौधरी, सन्नी सैनी, लेखपाल सुशील कुमार, शाहअब्बास जैदी, अब्बास जैदी, रियासत सिद्दीकी, अनवार खान, सुंदर लाल रूहेला, प्रदीप कुमार, नईम खान, दौलत अली, जहीर बेग, नौशाद आदि मौजूद रहे।