{"_id":"5a5ba5a74f1c1b5f268b46e5","slug":"171515955623-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रासेयो शिविर में छात्राओं ने सफाई अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रासेयो शिविर में छात्राओं ने सफाई अभियान चलाया
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रासेयो शिविर में छात्राओं ने सफाई अभियान चलाया
बेहट (सहारनपुर)। राजकीय महिला महाविद्यालय बेहट की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक रविवार को दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया और पर्यावरण सुरक्षा के विविध आयाम विषय पर अपने विचार भी व्यक्त किए।
शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार गिरि ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी छात्राएं अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए समाज सेवा के कार्यों में आगे आए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लता शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसकी शुरूआत 24 सितंबर वर्ष 1969 के गांधी शताब्दी वर्ष में हुई थी। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों, प्राकृतिक आपदा के समय सहायता प्रदान करना, लोगों को जागरूक करने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वह पूरी लगन के साथ समाज सेवा के कार्य करें। छात्राओं ने भी इस मौके पर पर्यावरण सुरक्षा के विविध आयाम विषय पर अपने विचार प्रकट किए।