{"_id":"5a4bd77a4f1c1b10788b6249","slug":"171514919802-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह जनवरी को होगी नगर निगम बोर्ड की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह जनवरी को होगी नगर निगम बोर्ड की बैठक
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक छह जनवरी को सर्किट हाउस में होगी। इस बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिसके साथ ही उप सभापति चुना जाएगा। नगरायुक्त की ओर से सभी पार्षदों को पत्र जारी कर बैठक में शामिल होने को कहा गया है। बैठक को लेकर नगर निगम तैयारियों में जुटा है।
निगम के गठन के आठ साल बाद पहली बार बनी शहर की सरकार में संजीव वालिया महापौर और 70 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। बोर्ड की पहली बैठक छह जनवरी को सर्किट हाउस में बुलाई गई है। इसमें कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिसमें कम से कम 11 सदस्य होंगे और एक उप सभापति। ऐसे में पहली बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। गौरतलब है कि शहर में होने वाला कोई भी कार्य उप सभापति के द्वारा कार्यकारिणी की बैठक में पास हुआ करेंगे। बाद में एजेंडा अनुमोदन के लिए बोर्ड की बैठक में पेश किया जाया करेगा। बोर्ड बैठक में सभी पार्षदों से चर्चा के बाद पास किया जाया करेगा। महापौर संजीव वालिया ने सभी पार्षदों को बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है। उधर, नगरायुक्त गौरव वर्मा ने बताया कि महापौर के निर्देश पर उनकी ओर से सभी पार्षदों को सूचना भेजी जा रही है।