{"_id":"5a42ab274f1c1b95188bc215","slug":"171514318631-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने क्रिसमस पर मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने क्रिसमस पर मचाया धमाल
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने क्रिसमस पर मचाया धमाल
छुटमलपुर (सहारनपुर)। दून पब्लिक स्कूल चमारीखेड़ा में क्रिसमस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। स्कूल प्रबंधक मोहित बंसल और छवि बंसल ने केक काट कर क्रिसमस मनाया। मोहित बंसल ने कहा कि बच्चों को सभी धर्मों के त्योहारों को मनाना चाहिए इससे हमें एक दूसरे की संस्कृति का पता चलता है। सभी धर्म आपस में प्यार और भाईचारे का संदेश देते हैं। प्रधानाचार्या शशि श्रीवास्तव ने बच्चों को उपहार बांटे। कार्यक्रम में प्रांजली, आदित्य, कनिका, आयुषी आदि बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर अमित सिंघल, मिनाक्षी बामानिया, रूपा सैनी, अंजू मेडम आदि का सहयोग रहा।