{"_id":"5a3d54844f1c1b0e788b460b","slug":"171513968772-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेहटा (सहारनपुर)। क्षेत्र के रामसहायवाला गांव में बीती रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक अविवाहित था।
जानकारी के मुताबिक कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी रामेश्वर निवासी मोहन कुमार पुत्र अजब सिंह रामसहायवाला गांव में अपनी मौसी के यहां रहता था। मोहन की मौसी व मौसा की मौत हो जाने के बाद मोहन गांव के बहार स्थित खेत पर ही रहता था। बुधवार की रात को गांव के कुछ लोगों ने खेत पर बने कमरे से दुर्गंध आती महसूस की। इस पर ग्रामीणों ने खिड़की से कमरे में झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरे के अंदर मोहन का जली हुई हालत में शरीर पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर मोहन के शव को बहार निकाला। मृतक मोहन 26 साल का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल यशपाल सिंह ने बताया कि जिस कमरे से मोहन की बाडी निकाली गई वह अंदर से बंद था। हालात देखकर लग रहा है कि मोहन ने खुद ही आग लगाकर आत्महत्या की है। मृतक मोहन नशे का आदी भी बताया जा रहा है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।